ॐ जय शिव ओंकारा Om Jai Shiv Onkara Hindi Lyrics

ॐ जय शिव ओंकारा Om Jai Shiv Onkara Hindi Lyrics

भगवान शिव के साधकों की कभी भी पराजय नहीं होती. - भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को किसी भी प्रकार का रोग–शोक नहीं रहता. शिव भक्त उनकी कृपा से रोग मुक्त रहते हैं क्योंकि वे बैद्यनाथ हैं. - भगवान शिव पूजा से भक्तों का आत्मबल बढ़ता है


Om Jai Shiv Onkara devidevtaaarti.blogspot.com

आरती


ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा 


त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥

ॐ जय शिव ओंकारा 



महाशिवरात्रि व्रत कथा , महामृत्युंजय मंत्रभगवान शिव को न चढ़ाएं ये 5 चीजें 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान चालीसा Lyrics Hanuman Chalisa Lyrics

Bajrang Baan बजरंग बाण Lyrics

Mata Chandraghanta ji ki aarti माता चंद्रघंटा की आरती