श्री साईं नाथ की आरती Shree Sai Nath Ji Ki Aarti

 श्री साईं नाथ की आरती Shree Sai Nath Ji Ki Aarti in Hindi


गुरुवार के दिन अगर श्रद्धा पूर्वक साईं बाबा के मंदिर में जाकर या फिर अपने घर में साईं बाबा की मूर्ति या फोटों के सामने कपुर एवं पांच बत्ती वाले से साईंनाथ की इन दो चमत्कारी आरती में से किसी भी एक को करने से भगवान साईंनाथ साक्षात प्रकट होकर एक साथ कई इच्छाएं पूरी कर देते हैं।

Shri Sai Nath Ji Ki Aarti

।। श्री साईं नाथ की आरती ।।


ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण॥
शिरडी में अवतरे, ॐ जय साईं हरे॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।।


दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे।
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे॥
कारज सब के करें, ॐ जय साईं हरे ॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।।


काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें।
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे॥
भक्तन भक्ति करें, ॐ जय साईं हरे ॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।।


हिंदू मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई।
रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई॥
अविरल धूनि जरे, ॐ जय साईं हरे ॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।।

भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे।
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे॥
अंखियन प्रेम झरे, ॐ जय साईं हरे ॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।।

ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
शिरडी साईं हरे, बाबा ॐ जय साईं हरे॥
श्री सद्गुरु साईंनाथ महाराज की जय॥

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान चालीसा Lyrics Hanuman Chalisa Lyrics

Mata Chandraghanta ji ki aarti माता चंद्रघंटा की आरती

कूष्मांडा माता जी की आरती Kushmanda Mata ji ki aarti