भोलेनाथ की आरती Bholenath ji ki aarti

 

भोलेनाथ की आरती Bholenath ji ki aarti

सावन मास में शंकर भगवान की पूजा अर्चना एवं आरती का विशेष महत्व  है। शिवजी की आरती (Shivji ki Aarti) घर या मंदिर दोनों जगह की जाती है। वैसे सावन महीने में भोलेनाथ की आरती के लिए बहुत सारी भीड़ मंदिर में इक्कठी होती है।

आमतौर पर भगवान भोले नाथ की आरती सुबह और साम के समय में होती है।
उज्जैन के महाकालेश्वर में सुबह 4 बजे भस्म आरती होती है। इस आरती का विशेष महत्व है।
भगवान शिवजी को दुखो का संहारक एवं जीवन का संचालक माना जाता है।

भोले भंडारी हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते है। भक्त भगवान शिव की उपासना करते है। पूजन अर्चन करते है और आरती करते है। 

 


सत्य सनातन सुन्दर शिव सबके स्वामी।
अविकारी, अविनाशी, अज  अंतयामी ।।
हर हर हर महादेव

आदि अनंत अनामय अकल कलाधारी।
अमल अरूप अगोचर अविचल अधहारी ।।
हर हर हर महादेव

ब्रह्मा विष्णु महेश्वर तुम त्रिमूर्तिधारी ।
कर्ता भर्ता घर्ता तुम ही संहारी ।।
हर हर हर महादेव

रक्षक भक्षक प्रेरक प्रिय ओघरदानी ।
साक्षी परम अकर्ता कर्ता अभिमानी।।
हर हर हर महादेव

मणिमई भवन निवासी अतिभोगी रागी ।
सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी ।।
हर हर हर महादेव

छाल कपाल, गरल गल, मुण्डमाल व्याली।
चिताभस्म तन त्रिनयन, अयन महाकाली ।।
हर हर हर महादेव

प्रेत पिचाश सुसेवित पिट जटाधारी ।
विवसन विकत रूपधर रूद्र प्रलय कारी।।
हर हर हर महादेव

शुभ्रा सौम्य, सुरसरिधर शशीघर सुखकारी।
अतिकमनीय शान्तिकर शिवमुनि मनहारी ।।
हर हर हर महादेव

निर्गुण सगुन निरंजन जगमय नित्य प्रभो।
कालरूप केवल हर, कालातीत विभो ।।
हर हर हर महादेव

सात चित आनंद रसमय, करुणामय धाता।
प्रेम सुधा निधि प्रियतम, अखिल विश्व त्राता।।
हर हर हर महादेव

हम अतिदीन दयामय चरण शरण दीजै।
सब विधि निर्मल मति कर अपना कर लीजे।
हर हर हर महादेव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान चालीसा Lyrics Hanuman Chalisa Lyrics

Bajrang Baan बजरंग बाण Lyrics

Mata Chandraghanta ji ki aarti माता चंद्रघंटा की आरती