Maa Shailputri Aarti मां शैलपुत्री आरती lyrics in Hindi & English
मां शैलपुत्री आरती lyrics in Hindi Maa Shailputri Aarti in English
नवरात्रि मैं माता के 9 स्वरूपो की पूजा अर्चना कर जाति है।
साल मैं दो बार नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है जो की 2 ऋतुओं के सम्मेलन के समय होता है। पहला नवरात्र होता है चैत्र मास मैं और दशहरा होता है अश्विन मास मैं। हमारे पूर्वजो ने बहुत ही सोच समझ कर मौसम के बदला के समय नवरात्रि का त्योहर मनने का सोचा है। ये 9 दिन मौसम मैं परिवर्तन के करन बहुत ही उपयुक्त समय है अपनी सातो इंद्रियो को जागृत करने का। हर किसी को 9 दिन व्रत रख कर शक्ति के सभी 9 स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इस समय पूजा करने से मां तो प्रसन्न होती है साथ में मैं द्रंड संकल्प और सेहतमंद भी बनते हैं। माता के 9 स्वरूपो मैं सबसे पहले माता शैलपुत्री जी की पूजा करते हैं। माता सती के मृत्यु उपरान्त उन्होन शैलपुत्री के रूप में जन्म लिया था। शैल का अर्थ होता है पर्वत और पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करने से मन स्थिर होता है।आये नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा करते हैं।
Navratri ki Puja ke Upyogi saamagri मां शैलपुत्री आरती शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
शैलपुत्री मंत्र
ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
(108 बार जाप करें)Shailputri Mantras
Om Devi Shailaputryai Namah॥
Vande Vanchhitalabhaya Chandrardhakritashekharam।
Vrisharudham Shuladharam Shailaputrim Yashasvinim॥
Ya Devi Sarvabhuteshu Maa Shailaputri Rupena Samsthita।
Namastasyai Namastasyai Namastasyai Namo Namah॥
(Chant 108 times)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।